vidus

Eternal Learner

What’s your home decoration style?

मैं गृह सज्जा में सफाई एवं सुव्यवस्था पसन्द करती हूं।चीजें अपनी अपनी जगह रखी हों कपडे सही ढंग से समेट कर रखे गये हों और पुस्तकें अपने आकार के अनुसार करीने से रखी हुई हों।अगर फुलवारी में गुलाब ,बेला या रजनीगंधा जैसे सुगन्धित फूल हों तो उन्हें हॉल में गुलदस्ते या किसी पॉट में रखा जाय जिसकी झीनी सुगंध वातावरण में तैरती रहे ।इनके अतिरिक्त ज्यादा कृत्रिम सजावट मैं पसन्द नहीं करती ।

··················

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करे