What’s a place you visited that felt like home?
मसूरी का एक रिजॉट में मुझे अपने घर जैसा लगा था ।अपनी चार धाम की यात्रा के दौरान हम लोग मसूरी में भी ठहरे थे कैंची धाम से लौटते वक्त।रिसॉट के मालिक हम लोगों को उस टर्निंग प्वाइंट पर लेने के लिये अपनी गाडी से आये थे जहां से पब्लिक गाडियां नहीं जा सकती थीं। रिसॉट की पहली मंजिल पर कमरे मिले थे जिससे लगा हुआ बडा सा वरामदा था ।नीचे गाय, बकरियां ,मुर्गे पाले जाते थे ।उन्होंने शुद्ध दूध में हल्दी डाल कर पीने देने की बात कही थी कि थकान दर्द मिट जायेगा पर हम लोगों ने मना कर दिया था ।फिर उन्होंने बुरांस का शरबत पिलाया था आग्रह करके जिससे तरावट आ गई थी ।इतने बडे रिसॉट के मालिक एवं उनकी पत्नी का व्यवहार एकदम मेरे बेटों की तरह था लगता नहीं था कि हम कहीं दूसरी जगह हैं ।
टिप्पणी करे